खुशबू
- राकेश रोहित
"मुझे कल गांव जाना होगा," मैंने अपनी पत्नी को सूचना दी.
"क्यों ? अभी पिछले सप्ताह तो गए थे."
"हां, पत्रिका के कवर के लिए फूलों के कुछ स्नैप - शॉट लेने हैं."
"तो, फूलों के लिए गांव जाओगे! मिस डिसूजा के पास तो एक-से-एक प्लास्टिक के फूल हैं - बिल्कुल असली दीखते हैं."
"हां ठीक ही तो है, तस्वीर से कौन-सी खुशबू आनी है."- मैंने खुद को समझाया जैसे. ooo